समस्तीपुर विधानसभा के बाजितपुर पँचायत में भारतीय जनता पार्टी, के निवर्तमान जिला अध्यक्ष एवँ राष्ट्रीय परिषद सदस्य राम सुमरन सिंह ने बूढ़ी गंडक नदी किनारे बाढ़ पीड़ितों के सहायतार्थ 500 परिवारों के बीच चूड़ा, गुर, बिस्किट एवं माष्क वितरण किया।

इस अवसर पर उनके साथ समस्तीपुर ग्रामीण पश्चिमी मंडल अध्यक्ष विष्णुदेव कुशवाहा, शक्तिकेन्द्र प्रमुख चितरंजन कुमार, राकेश कुमार बबलू, बबलू साह, संजय सिंह, राकेश कुमार चिंटू, नवीन सिंह, श्याम सिंह, भाजपा जिला महामंत्री प्रभात कुमार, जिला मंत्री शिव शंकर निषाद, सुंदेश्वर राम, मंडल प्रभारी विजय शंकर ठाकुर, युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र यादव, भाजयुमो जिला प्रवक्ता विमल कुमार गोलू, भाजयुमो नेता अभिषेक बजरंगी, उमेश यादव, कुंदन कुमार, रौनक राय,भारत भूषण, नवीन झा इत्यादि उपस्थित रहे।